चिनैनी। डीडीसी और पंचायत उपचुनाव के पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होना है, जिसके लिए वीरवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। यह पार्टियां शाम को अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय में पहुंच गई हैं, जिसके बाद शुक्रवार सुबह दूरदराज क्षेत्र स्थित पोलिंग स्टेशनों की ओर रवाना किया जाएगा।
उधमपुर जिले में पहले चरण का मतदान डुडू-बसंतगढ़ और लाटी-मरोठी ब्लॉक में होना है। यह दूरदराज क्षेत्र हैं, जहां बर्फबारी होती है। बुधवार को भी कुछ पोलिंग स्टेशनों में बर्फ हुई है। वीरवार सुबह जिला मुख्यालय से डुडू-बसंतगढ़ के लिए एडवांस 12 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं, जो देर शाम ब्लॉक हेडक्वार्टर पहुंच गई हैं। वहीं, लाटी-मरोठी ब्लॉक के लिए चार पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। शुक्रवार सुबह उन्हें संबंधित पोलिंग स्टेशन पर भेज दिया जाएगा, जहां वह शनिवार को पहले चरण की मतदान प्रक्रिया को पूरा करेंगे।