फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया नागसेनी के कोविड केयर केंद्रों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी किश्तवाड़ ने रविवार को नागसेनी ब्लॉक का दौरा कर वहां स्थापित पीसीसी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, तैनात अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें बीडीसी चेयरमैन मोहम्मद अशरफ चौधरी, डीडीसी सदस्य फैसल अहमद चौधरी, एडीडीसी शाम लाल, तहसीलदार नागसेनी माजिद जहांगीर, बीडीओ नागसेनी अभय इंदु शर्मा सहित पंचायत जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बीडीओ कार्यालय नागसेनी में स्थापित पंचायत कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और केंद्र में चिकित्सा किट, शौचालय सुविधा और पानी की सुविधा की उपलब्धता का जायजा लिया। बीडीओ नागसेनी ने डीसी किश्तवाड़ को अवगत कराया कि संबंधित विभागों और पीआरआई सदस्यों के सहयोग से केंद्र में सभी आवश्यक रसद व्यवस्था और संसाधन जुटाए गए हैं और उन्होंने बताया कि केंद्र संचालन के लिए तैयार है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के साथ समन्वय में केंद्र के प्रबंधन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एक शिक्षक सहित कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इस बीच डीसी किश्तवाड़ ने भी पीआरआई सदस्यों के साथ एक संवादात्मक बैठक की और पहले दिखाए गए तरीके से उनका सहयोग मांगा। साथ ही बैठक के दौरान बीडीओ नागसेनी ने प्रखंड में टीकाकरण की स्थिति की भी जानकारी दी। डीसी ने पीआरआई से आग्रह किया कि वे संक्रमण से खुद को बचाने के लिए उम्र के उपयुक्त व्यक्तियों और कमजोर व्यक्तियों को जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें