फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने ब्लॉक लाटी-मरोठी के दूर-दराज के क्षेत्र का वीरवार को दौरा किया और पंचायत पट्टनगढ़ में सार्वजनिक आउटरीच शिविर की अध्यक्षता की। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को जनता के मुद्दों का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में स्थानीय लोगों ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें लाटी से पट्टनगढ़ वाया सिल्लर सड़क का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच मरले भूमि का आवंटन, पट्टनगढ़ में राशन डिपो की स्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिस्पेंसरी, राजकीय उच्च विद्यालय पट्टनगढ़ को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करना, स्थानीय शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी, जल जीवन मिशन के तहत छूटे हुए लाभार्थियों को शामिल करना, पट्टनगढ़ बस स्टैंड पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, फुट-ओवर ब्रिज का निर्माण, खेल के मैदान का विकास, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की भर्ती आदि शामिल रहीं।
लोगों से बातचीत करते हुए डीसी ने कहा कि ब्लॉक दिवस पहल का प्राथमिक उद्देश्य जमीनी स्तर के मुद्दों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन प्राप्त करना और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने दोहराया कि ऐसे मंच जिला प्रशासन को जनता के सामने आने वाली बहुआयामी चुनौतियों को समझने और उनका समाधान करने में मदद करते हैं। कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जेके समाधान पोर्टल और अन्य लाभार्थी-उन्मुख और आय-उत्पादक पहलों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में एडीडीसी राजिंदर सिंह, डीडीसी सदस्य पिंकी देवी, एसडीएम डुडु डॉ. मनमीत कुमार, एसीडी डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, पूर्व सरपंच, पंच और ब्लॉक लाटी-मरोठी की विभिन्न निकटवर्ती पंचायतों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें