फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने लंबी गली में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन और नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम के साथ डीसी शहर के लंबी गली इलाके में पहुंची और सभी दुकानदारों को शटर से अंदर सामान रखने के आदेश दिए। साथ ही दुकान से बाहर सामान रखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है चार दिन से जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती के साथ काम कर रहा है। डीसी इंदु कंवल चिब खुद बाजार पहुंच कर अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है। दुकानदारों को समझाया भी जा रहा है कि वह अपनी दुकानों से बाहर सामान न रखे। सोमवार दोपहर को अचानक ही डीसी शहर के लंबी इलाके में पहुंच गई। लंबी गली शहर की सबसे तंग गलियों में से एक हैं। उन्होंने एक एक दुकान पर पहुंच कर बाहर रखने सामान को अंदर रखवाया और सबको आदेश दिए कि अब कोई भी दुकान से बाहर सामान रखे। मौके पर मौजूद नगर परिषद को आदेश दिया कि अगर किसी ने भी दुकान से बाहर सामान रखा तो तुरंत इसको लेकर कार्रवाई की जाए। करीब एक घंटे के बाद लंबी अतिक्रमण मुक्त नजर आई और लोगों को पैदल चलने के लिए पर्याप्त स्थान मिल रहा था। डीसी ने कहा कि शहर के सभी स्थानों पर जाकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी और जो अतिक्रमण नहीं हटाएगा तो फिर सख्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें