रियासी। जिला उपायुक्त कुमार अभिषेक की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में मिशन यूथ के तहत 311 आवेदन स्वीकृत किए गए। डीसी ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे बिना देरी वित्तीय सहायता का वितरण सुनिश्चित करें और पारदर्शिता बनाए रखें।
विज्ञापन
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान डीसी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों ने सहायता राशि लेने के बावजूद घर का निर्माण शुरू नहीं किया है, उनसे पैसे की वसूली की जाए। बैठक में एडीसीसी सुखदेव सिंह समयाल और सीपीओ नरेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।