फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रभावित व्यक्तियों के लिए आवश्यक राहत पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रोशन लाल ने वीरवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत राहत मामलों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कहा कि प्रभावित व्यक्तियों के लिए आवश्यक राहत पहुंचाएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कुल 45 मामले आएस और 41 पर निर्णय लिया गया। इसमें प्रभावित व्यक्तियों के लिए आवश्यक राहत उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक में सहायक आयुक्त राजस्व रामबन, एस हरपाल सिंह भी शामिल हुए। एडीडीसी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नुकसान का आकलन करने और राहत राशि वितरित करने के लिए एक पारदर्शी और कुशल सत्यापन प्रक्रिया पर भी जोर दिया। संकट के समय में जवाबदेही बढ़ाने के लिए राहत तंत्र को सुव्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। एडीडीसी ने अधिकारियों से प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए त्वरित एवं न्यायसंगत राहत प्रक्रिया को बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें