फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसोसिएटेड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव पर कोर्ट ने लगाया स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर के 17 मार्च 2025 को होने वाले चुनाव पर कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। यह स्टे राजन मल्होत्रा की तरफ से दायर याचिका पर लगाया गया है।
विज्ञापन

एडवोकेट लवण सागर वर्मा ने जानकारी दी कि राजन मल्होत्रा ने कोषाध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन भरा था लेकिन दूसरे उम्मीदवार अशोक कुमार की तरफ से राजन मल्होत्रा की पात्रता को लेकर उठाए गए सवाल पर चुनाव समिति ने उनका नामांकन रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ राजन मल्होत्रा की तरफ से उधमपुर न्यायालय में अपील की गई थी। न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव पर स्टे लगा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें