फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण, समस्याएं हल करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी मिंगा शेरपा ने शनिवार को कोर्ट परिसर का दौरा किया। उन्होंने यहां मौजूद व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया। इन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र खजूरिया ने बताया कि उन्होंने डीसी के समक्ष कई महत्वपूर्ण समस्या के सुधार की मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि जिले में लेबर कोर्ट तो है लेकिन वहां नियमित रूप से काम नहीं हो रहा है। लेबर कोर्ट से जुड़े सभी कार्य सीईओ कार्यालय के पास के लेबर कार्यालय से ही किए जाते हैं। जिससे कई लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा कोर्ट परिसर की पुरानी इमारत की जर्जर हालत हो गई है और वकीलों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था और पार्किंग की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य जल्द करवाया जाएगा और वकीलों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कोर्ट परिसर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा, ताकि वकीलों, काउंसिल और दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें