फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपायुक्त ने बेली के सरकारी मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य की प्रगति जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने बेली स्थित नए सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने परियोजना के विभिन्न घटकों की बारीकी से समीक्षा की और प्रगति की गति का आकलन किया। कार्यान्वयन में बाधा डालने वाली किसी भी समस्या के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

डीसी ने परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कार्यकारी एजेंसियों से नए उत्साह और बेहतर समन्वय के साथ दोहरी शिफ्ट में काम करने का आग्रह किया। कार्यकारी एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसमें पहुंच मार्गों का विकास और रखरखाव भी शामिल है। संसाधनों के कुशल उपयोग के महत्व पर जोर देते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित एजेंसियों को सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए समन्वित और परिणामोन्मुखी तरीके से काम करने का निर्देश दिया। डीसी ने प्रधान जीएमसी को निर्माण की गति को और तेज करने और परियोजना की सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारी एजेंसी के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें