रामनगर। बस अड्डे के समीप स्थित शिव मंदिर में नापतौल विभाग के दो दिवसीय शिविर वीरवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन लगभग 60 दुकानदारों ने तराजू व माप उपकरणों का सत्यापन करवाकर मुहर लगवाई। इससे पहले करीब 70 दुकानदारों ने तराजू, बाट और कंडों का सत्यापन करवाया था। शिविर में 120 व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उपकरणों को नियमों के अनुसार प्रमाणित करवाया। विभाग द्वारा सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक सत्यापन की प्रक्रिया जारी रही, जिससे दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। संवाद