संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन की देखरेख में जिला प्रशासन ने जिले भर में पंचायत व ग्राम स्तर पर समुदाय-केंद्रित अभियान के माध्यम से मादक द्रव्यों के सेवन के खतरे से निपटने के लिए मंगलवार को जागरूकता चलाया।
जिले के सभी 13 ब्लॉकों में शुरू की गई इस पहल में स्थानीय निवासियों, युवाओं, छात्रों, शिक्षकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साही भागीदारी देखी गई है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे की लत के विनाशकारी परिणामों के बारे में जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करना था। इस जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित आठ प्रमुख विभागों के संसाधन व्यक्ति शामिल थे।
ये सत्र जमीनी स्तर पर निरंतर जुड़ाव और ज्ञान प्रसार सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। मंगलवार को हुए कार्यक्रम का मुख्य फोकस शैक्षणिक संस्थानों का चयन करना था। इनमें छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।