फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमएसएमई का बढ़ेगा प्रदर्शन, मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का प्रदर्शन बढ़ाने और उसे गति देने की योजना के तहत मंगलवार को प्रबंधन विकास कार्यक्रम शुरू किया।
डीसी ने कहा कि इससे एमएसएमई का प्रदर्शन बढ़ेगा और इसे गति मिलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने किया। उन्होंने बताया कि यह योजना एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय और केंद्र शासित प्रदेश स्तर के संस्थानों के बीच अधिक तालमेल को बढ़ावा देते हुए बाजार पहुंच, प्रौद्योगिकी अपनाने, वित्तीय समावेशन और क्षमता निर्माण को बढ़ाने पर केंद्रित है। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 स्थानीय एमएसएमई इकाइयों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल उद्यमियों को व्यवसाय प्रबंधन, परिचालन दक्षता और संस्थागत सहायता तंत्र में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी। प्रतिभागियों को डोमेन विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद सत्रों से भी लाभ होगा। यह कार्यक्रम आईटीआई में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें