उधमपुर। पुलिस स्टेशन कुद की टीम ने मंगलवार को एक वाहन से चार गोवंश को मुक्त करवाया। पुलिस ने नाका प्वाइंट पर वाहन जांच के दौरान लोड कैरियर (जेके14के- 8040) को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को वही छोड़ फरार हो गया। लोड कैरियर की जांच करने पर वाहन में चार गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने वाहन जब्त करने के बाद गोवंश को सुरक्षित जगह पर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद