पंचैरी-मौंगरी क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करती डीसी सलोनी राय।
- डीसी सलोरी राय ने की पंचैरी-मौंगरी क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी-मौंगरी में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के परिपालन तथा जिले में खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों की स्थिति की समीक्षा के लिए जिला उपायुक्त उधमपुर सलोनी राय की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को परियोजनाओं के तहत काम छोड़ देने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने व उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और
डीसी ने संबंधित अधिकारियों से दो टूक कहा कि निर्धारित विनिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। सड़कों के निर्माण का काम निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। कुछ परियोजनाओं में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए डीसी ने अधिकारियों को देरी के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ ठेकेदारों द्वारा धीमी प्रगति और काम छोड़ देने को गंभीरता से लेते हुए ऐसे दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कार्रवाई शुरू करने का भी आह्वान किया।
इसके अलावा जिले में खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीसी ने एडीसी को मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने और एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।