सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के मुआवजे को लेकर बैछक करतीं डीसी व अन्य।
उधमपुर। डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया।
बैठक के दौरान समिति ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के मुआवजे से संबंधित पांच मामलों को मंजूरी दी, जिससे प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत मिली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को मुआवजे का समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और परिवहन नियमों का पालन करने के लिए सख्त निगरानी बनाए रखने के लिए भी कहा। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सीरत बाजी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मन्हास और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रोमेश कुमार समोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद