फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुरजीत और दीपक के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला

विज्ञापन
पहलवानों के साथ मौजूद थाना प्रभारी पुष्पा देवी और कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
बडोल गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बडोल गांव में शुक्रवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी माली का मुकाबला सुरजीत पहलवान रियासी और दीपक पहलवान हिमाचल के बीच बराबरी में छूटा। बडोल दंगल कमेटी के प्रधान संजय सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल करवाया।
दंगल में बाहरी राज्यों के साथ जम्मू केंद्र शासित प्रदेश के पहलवानों और स्थानीय पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। शुक्रवार शाम चार बजे दंगल का आयोजन किया गया और आठ बजे दंगल समाप्त हुआ। दंगल में 56 के करीब कुश्तियां करवाई गईं ।
विज्ञापन

दंगल में तीन मुकाबले रोमांचक रहे। इसमें 35000, 31000,और 21000, धनराशि का पुरस्कार रखा गया था। पहली बड़ी माली की कुश्ती सुरजीत पहलवान और दीपक पहलवान हिमाचल के बीच हुई। बीस मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दूसरी माली इरफान पहलवान बसंतगढ़ और विकास पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में इरफान पहलवान ने बाजी मारी। आखिरी कुश्ती का मुकाबला पहलवान शकनूर दिल्ली और सरवन पहलवान पंजाब के बीच हुआ। इसमें सरवन पहलवान ने मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी पुष्पा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें