फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुली डेयरी, फल-सब्जी और मटन-चिकन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एक सप्ताह के लिए बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू में सोमवार को भी पुलिस की तरफ से सख्ती रखी गई। किसी को भी बिना किसी कारण के बाहर नहीं निकलने दिया गया। बाजार में केवल जरूरत का सामान लेकर पहुंचने वाले लोगों को जाने की अनुमति मिली। पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा कर रखे थे। बाजार में केवल फल, सब्जी, चिकन, मीट, दवाई और दूध की दुकानों को ही कुछ घंटे के लिए खोलने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सरकार की तरफ से एक सप्ताह के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इसी को लेकर पुलिस ने सुबह से शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाए गए हैं। बाजार में सुबह सात से दस बजे तक दूध, सब्जी-फल की दुकानें सुबह सात से दोपहर 12 बजे और दवाई, मीट-चिकन की दुकानें सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुली रहीं। फल-सब्जी की दुकानें खुलने पर बाजार में लोगों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन दोपहर 12 बजते ही पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर लोगों से पूछताछ की जाने लगी।
पुलिस ने डीसी कार्यालय के बाहर, एमएच चौक, सुभाष चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा कर वाहन चालकों से गहन पूछताछ की से पूछताछ की गई। पहचान पत्र देखने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी। वहीं, बेवजह घूमने वालों से जुर्माना वसूला गया और दोबारा मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दोपहर के तीन बजते ही मीट-चिकन और दवाई की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया और फिर बाजार और शहर में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। इसके बाद केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

आज खुलेंगी इलेक्ट्रिकल्स, ऑप्टिकल्स और स्टेशनरी की दुकानें
प्रशासन के नए आदेश के अनुसार मंगलवार को इलेक्ट्रिकल्स, ऑप्टिकल्स व स्टेशनरी की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ फल-सब्जी की दुकानें सुबह सात से दोपहर 12 बजे और ग्रासरी व दवा दुकानें सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी। दूध की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें