फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सात से दस बजे तक खुलीं डेयरी व फल-सब्जी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश सहित जिले में कोरोना कर्फ्यू जारी है। शनिवार को दिनभर इसका व्यापक असर देखने को मिला। पूरे शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। बिना कारण किसी को भी आनेजाने नहीं दिया गया। वहीं, सुबह सात से दस बजे तक डेयरी और फल-सब्जी की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

शहर में केवल स्वास्थ्य सेवाओं और दवा दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि शनिवार को सुबह सात से 10 बजे के लिए दूध व फल-सब्जी की दुकानों को खोला गया था, जहां काफी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। दस बजते ही दुकानें बंद करवा कर फिर पाबंदी लगा दी गई।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले 84 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद सात मई को शाम को 7 से लेकर 10 मई तक कोरोना लगाया था, जिसे बाद में 17 मई तक तक बढ़ा दिया गया। इसके दौरान पाबंदियां जारी हैं। दवा दुकानों को छोड़ कर अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। केवल डेयरी, फल-सब्जी की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक खुल रही हैं। केवल स्वास्थ्य संबंधी और आपात सेवाओं के लिए नगर में आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। शनिवार को भी कोरोना कर्फ्यू की पाबंदिया लागू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें