फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रसोई पर दोहरी मार, सिलिंडर 60 रुपये महंगा, अब बुकिंग के लिए 4 दिन और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता, 21 के बजाय अब 25 दिन में होगा दूसरा सिलेंडर बुक
विज्ञापन


उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय तनाव और महंगाई के बीच घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के उपभोक्ताओं को दोहरा झटका लगा है। एक ओर जहां सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा हुआ है, दूसरी ओर गैस कंपनियों ने दूसरे सिलिंडर की बुकिंग की समयावधि भी बढ़ा दी है। अब उपभोक्ताओं को दोबारा बुकिंग के लिए 21 के बजाय 25 दिन का इंतजार करना होगा। इस बदलाव से विशेषकर गृहिणियां परेशान हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में गैस की किल्लत का डर सता रहा है।
हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 919 की जगह 979 रुपये में मिल रहा है। साथ ही कंपनियों ने बुकिंग की समयावधि बढ़ा दी है। पहले उपभोक्ता 21 दिन के बाद दूसरा सिलिंडर बुक कर सकते थे लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। कई उपभोक्ताओं को ओटीपी मिलने को लेकर भी परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन



पहले 21 दिन में दूसरा सिलिंडर बुक हो जाता था तो राहत रहती थी लेकिन अब चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। यदि गैस जल्दी खत्म हो जाए तो परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

-कमलेश कुमारी

गैस की कीमत पहले ही काफी बढ़ चुकी है। अब बुकिंग की अवधि बढ़ाने से लोगों में डर पैदा हो गया है कि कहीं भविष्य में गैस की कमी न हो जाए।
-आशा भारती

मध्यम वर्गीय परिवारों में रसोई का सारा काम गैस पर ही चलता है। यदि सिलिंडर खत्म हो जाए और दूसरा समय पर न मिले तो खाने को लेकर परेशानी झेलनी पड़ेगी।
-पूजा देवी

एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच सिलिंडर पहले ही बजट पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में बुकिंग अवधि बढ़ने से चिंता स्वाभाविक है।
-
पूजा गुप्ता


घबराएं नहीं, स्टॉक पर्याप्त है
नियम में बदलाव का उद्देश्य सिलिंडरों की जमाखोरी और अनावश्यक स्टॉकिंग को रोकना है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही बुकिंग करें।
-धनी राम अत्री, प्रतिनिधि, गैस एजेंसी यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें