साईकल रैली को हरी झंडी दिखती डीसी उधमपुर:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। चिनैनी के स्काईव्यू गंडोला प्वाइंट से दो दिवसीय स्काई मैगाथन का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन साइकिल रैली निकाली गई, वहीं रविवार को शिवगढ़ धार के लिए दौड़ करवाई जाएगी।
शनिवार की सुबह स्काईव्यू गंडोला प्वाइंट से उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें दो कैटेगरी में साइकिल रैली रखी गई थी। सबसे बड़ी रैली 80 किलोमीटर की थी, जिसमें आठ घंटे में इस सफर को पूरा किया जाना था। जिसमें 27 लोगों ने भाग लिया। संगोत से चिनैनी के बीच से होती हुई यह रैली वर्क शॉप से जेकेपीडीसी सड़क के से गुजरी। और सयुना से होते हुए पावरहाउस पहुंची। वहां से वापस दोपहर बाद संगोत पहुंची।
वहीं, दूसरी रैली 30 किलोमीटर लंबी थी, जो संगोत से ठेर मार्ग होते हुए करलाह पहुंची। वहां से वापस स्काईव्यू प्वाइंट गंडोला संगोत पहुंची। इस दो दिवसीय स्काई मैगाथन का आयोजन पीडीए, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व स्काई व्यू एम्पोरियम ने किया है। सीईओ पीडीए शेर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और फिट इंडिया को बढ़ाना है। इस साइकिल रैली में देश के विभिन्न राज्यों के लोग शामिल थे। मौके पर एसडीएम चिनैनी परवेज अहमद नायक भी मौजूद रहे।
साईकल रैली को हरी झंडी दिखती डीसी उधमपुर:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR