फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइबर अपराध जांच इकाई ने 52 मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
 बरामद किए गए मोबाइलों के साथ पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
डोडा। पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने 52 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 9,91,894 रुपये बताई जाती है। यह मोबाइल सीईआईआर पोर्टल व ईएसयू डोडा की तकनीकी मदद से राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार आदि से बरामद किए गए।
विज्ञापन

साइबर सेल डोडा को मोबाइल फोन गुम होने की विभिन्न शिकायतें मिलीं थीं। अथक प्रयासों के बाद पीएसआई अंकुश नागरा के नेतृत्व में पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने कार्रवाई की। एसएसपी संदीप कुमार मेहता ने बरामद किए गए मोबाइल जिला पुलिस कार्यालय में उनके मालिकों को सौंपे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने मोबाइल का ध्यान रखें क्योंकि उनमें व्यक्तिगत डेटा होता है और फोन के दुरुपयोग की पूरी संभावना होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें