फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माता रानी के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
मजालता।  रैपर दयोत में युवा जागरण कमेटी की ओर से आयोजित जागरण में उप​​स्थित श्रद्धालू।
विज्ञापन
मजालता। रैपर दयोत में युवा जागरण कमेटी और लोगों के सहयोग से माता रानी का चौथा विशाल जागरण करवाया गया। वहीं दिन में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था कमल किशोर की तरफ से की गई। बाहर से आए कलाकारों ने मधुर भजनों के साथ माता रानी का गुणगान किया।
विज्ञापन

चमन लहरी ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है, शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए, बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां.. आदि भजनों से देर तक श्रोताओं को आनंदित किया। उसके बाद अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सरस भारती , कुमार सौरव ने माता रानी का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया जिससे पंडाल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। ऐसे में श्रद्धालु भोर होने तक भक्ति गंगा में डुबकियां लगाते रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ध्रुव सिंह, शाम लाल, सुभाष चंद्र , मखन लाल शर्मा, मनोज वर्मा, मास्टर परवीन, सोम दत्त शर्मा, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें