फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप जाने वाले वाहनों को उधमपुर के जखैनी से वापस लौटाया

विज्ञापन
उधमपुर के जोखानी चौक पर पटनीटॉप जाने वाले वाहनों को रोका गया. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच सैकड़ों लोग शनिवार को पटनीटॉप में बर्फ का आनंद उठाने पहुंचे। लेकिन, इनके वाहनों को पुलिस ने जखैनी से आगे नहीं जाने दिया। जिसने भी पटनीटॉप जाने की बात की, पुलिस ने तुरंत उसे वापस भेज दिया। ज्यादातर वाहन जम्मू से आए थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण प्रशासन हर रोज नए आदेश जारी कर पाबंदियां लगा रहा है। दो दिन पहले ही प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि पटनीटॉप में केवल बुकिंग होने पर ही लोग जा सकते है। बिना होटल बुकिंग के किसी को अनुमति नहीं होगी। वहीं, शुक्रवार रात को उपायुक्त ने एक और आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि 15 व 16 जनवरी को पटनीटॉप में कोई पिकनिक मनाने नहीं जाएगा।
यह आदेश देर रात जारी हुआ, इसलिए लोगों पता नहीं चला। जम्मू से सैकड़ों लोग पटनीटॉप के लिए शनिवार सुबह ही निकल पड़े। लेकिन, इनको जखैनी इलाके से आगे नहीं जाने दिया। पुलिस ने इनको रोकने के लिए विशेष नाका लगाया था, और उनको रोक कर आगे जाने का कारण पूछ रहे थे। सैकड़ों वाहन जखैनी इलाके से वापस लौटा दिए गए। केवल होटल में ऑनलाइन बुकिंग वालों को ही पटनीटॉप की तरफ जाने की अनुमति दी गई। कुछ वाहन पुलिस को झूठ बोल कर आगे की तरफ निकल भी गए, लेकिन पुलिस ने इनको चिनैनी और कुद में रोक दिया और वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

चिनैनी के एसडीएम परवेज अहमद नायक ने बताया कि दिन के समय पटनीटॉप जा रहे कई सैलानियों के वाहन वापस किए गए हैं। उन्हीं सैलानियों को प्रवेश मिला जिनके पास होटल की बुकिंग व कोरोना जांच की नकारात्मक रिपोर्ट थी। कई दुकानदारों को दुकानों में कम लोग रखने व आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनने के लिए कहने को कहा गया है। कई स्थानों पर कोरोना जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें