उधमपुर। पचयाला गुड़कन्नू केलु बिरादरी की वार्षिक मेल जगानू में आयोजित की गई। इस अवसर पर बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर बोला कुल देवता के आगे विशेष पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
मेल के दौरान बिरादरी के लोग सहपरिवार पहुंचे। इस मौके पर देव स्थान पर पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं हवन यज्ञ के समापन के बाद कन्या पूजा की गई। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया, जिसमें बिरादरी के सदस्यों ने सह परिवार प्रसाद ग्रहण किया। यह वार्षिक मेल प्रतिवर्ष कार्तिक की पूर्णमासी पर आयोजित की जाती है। वहीं मेल में उधमपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी काफी संख्या में बिरादरी के लोग बोला कुल देवता के स्थान पर माथा टेकने पहुंचे।