कटड़ा। धर्मनगरी में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है। सर्दी के मौसम में आम दिनों औसतन 20 से 25 हजार के करीब श्रद्धालुओं की संख्या देखने को मिलती है।
सप्ताहंत पर शुक्रवार को शाम छह बजे तक करीब 24 हजार 700 श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 22 हजार 600 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेक कर हाजिरी लगाई। दिनभर मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अर्दकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सवा दिनभर जारी रही। संवाद