रधमनगर:रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। रामनगर के ऐतिहासिक महल में भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया गया। इसमें भारतीय पुरातत्व विभाग के सुपरिंटेंडेंट आर्कोलॉजेस्ट डॉ. अजहर आलम हाशमी, तहसीलदार श्रीनाथ सुमन, नायब तहसीलदार अशोक कुमार और प्रधानाचार्य तरसेम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
तहसीलदार ने कार्यक्रम की शुरुआत की और साथ में स्कूलों से आए छात्रों के साथ महल के अंदर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी देखी। उन्होंने भारत की प्राचीन धरोहरों पर प्रकाश डाला। विश्व धरोहर सप्ताह कार्यक्रम में सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं और सरकारी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी डोगरा संस्कृति को दर्शाया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. अजहर आलम हाशमी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।