फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चजगोत्रा बिरादरी ने देव स्थान पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चजगोत्रा बिरादरी की मेल शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धूमधाम के साथ संपन्न हो गई। मेल में बिरादरी के सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत कर देव स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा आयोजित अर्धवार्षिक मेल में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। दोपहर को कंजक पूजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मेल में चिनैनी के अलावा बटोत, रामबन, उधमपुर, जम्मू, चंडीगढ़ व अन्य जगहों से आए भक्त पहुंचे हुए थे। सभी ने देव स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बिरादरी के सदस्यों की एक बैठक भी हुई, जिसमें कई बातों पर चर्चा हुई और कई निर्णय मौके पर लिए गए। साथ ही देव स्थान के विकास कार्य को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें