फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकून मंडी में अभी तक बिक चुकी चार करोड से अधिक की कोकून

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेशमकीट विकास विभाग कार्यालय परिसर में चल रही कोकून मंडी में 14वें दिन शुक्रवार तक जिला के लगभग 3800 कीटपालकों ने 148463.67 किलो कोकून बेची। इससे उन्होंने 4,34,04494 रुपये की राशि प्राप्त की है। शुक्रवार को कुल 173 कीटपालकों ने मंडी में पंहुचकर 8177.700 किलो कोकून बेची। इससे उन्हें 23,68,017 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन

विभाग अधिकारियों के मुताबिक कोकून मंडी 25 जुलाई तक जारी रहेगी। जिसमें जिला के विभिन्न इलाकों के शेष बचे करीब दो सौ कीटपालक भाग लेकर अपनी कोकून की बिक्री करेंगे। उनका कहना है कि पिछले सीजन में कोरोना संकट की वजह से बाहरी राज्यों के व्यापारियों के नहीं आ पाने के कारण कीटपालकों को मंडी में उम्मीद के मुताबिक रेट नहीं मिल पाया था जिसकी वजह से कीटपालकों को निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार आयोजित मंडी में उन्हें उम्मीद के मुताबिक रेट मिला है। अभी तक जिला के चार हजार के करीब कीटपालक भाग लेकर अपनी कोकून को बेच चुके हैं, जिससे उन्हें चार करोड से अधिक की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें