कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थस्थल पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए माता के भवन में एक अत्याधुनिक वेटिंग हॉल तैयार किया है। इसका सीईओ अंशुल गर्ग ने उद्घाटन किया।
यह मुख्य तीर्थस्थल परिसर में राम मंदिर के पास स्थित है। इसमें 100 तीर्थयात्री बैठ सकते हैं। हॉल में बैठने की पर्याप्त जगह सहित लॉकर, पीने के पानी की सुविधा और पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि अध्यक्ष एसएमवीडीएसबी उपराज्यपाल के निर्देशों के अनुसार बनाया गया यह प्रतीक्षालय भवन बनाया गया है। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमवीडीएसबी, एसडीएम और तहसीलदार सहित भवन के पुजारी ओर श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद थे।