कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को सनातन धर्म सभा ने शिव दर्शन मंदिर में तुलसी पूजन दिवस मनाया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने तुलसी माता की पूजा कर आरती उतारी। कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
सनातन धर्म सभा के सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि हर किसी को हिंदू संस्कृति के ग्रंथ, पुराण आदि का ज्ञान होना चाहिए और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी प्रेरित होगी।
पूजा के बाद सनातन धर्म सभा के सदस्यों के साथ ही भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सभा के सदस्य रतन शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश दुबे, शाम परोच, राजिंदर मेंगी, संजय गोल्डी, संजय अरोड़ा, प्रवीण सिंह, अनुज सेंसन, विक्की पाधा, प्रभात सिंह, रमन सिंह, पुनीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद