कटड़ा। क्रिसमस पर्व पर धर्मनगरी के साथ लगते मत्याल में बेरसेवा चर्च के साथ ही नलेया क्षेत्र में कैरेमल ब्लेसिंग चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा रहे।
वही मत्याल में बेरसेवा चर्च में फादर बीडी जॉन मौजूद रहे। वहीं नलेया गांव में कैरेमल ब्लेसिंग चर्च में फादर स्टीफन ने विशेष पूजा अर्चना की। कार्यक्रम की शुरूआत यीशु मसीहा के गीत से हुई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष विमल इंदु, जिला यूथ अध्यक्ष प्रभात सिंह, डीडीसी सदस्य पैंथल ब्लाक के राजेन्द्र मैंगी, पार्षद तारा चंद, नगर अध्यक्ष अजय बर्मा व नपा के कर्मी आदि मौजूद रहे। यीशु मसीह की प्रतिमा के समक्ष शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाया।