फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बट्टलबालिया इलाके में इंडस्ट्रीयल चौक पर मंगलवार शाम को ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देर शाम करीब साढ़े सात बजे जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा ट्रक नंबर जेके02ए-6736 जैसे ही इंडस्ट्रीयल चौक पर पहुंचा तो सामने से तेज गति में आ रही मोटरसाइकिल नंबर पीबी05आर-2413 को टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक पर सवार जोगेंद्र कुमार (36) निवासी लौंडना की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद मामला दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें