फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ के पांच दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। सीआरपीएफ की 137 बटालियन की ओर से वॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज किया गया। मंगलवार को उद्घाटन मैच ओमाड़ा मोड़ एसआरटीसी परिसर में हुआ।

टूर्नामेंट का आयोजन 24 से लेकर 28 फरचरी तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में फ्यूजन क्लब, वीर वॉलीबाल क्लब, सीवीसी वॉलीबाल क्लब, यूवीसी वॉलीबाल क्लब, फ्रेंड्स वॉलीबाल क्लब, रामनगर वॉलीबॉल क्लब नाम टीमें हिस्सा ले रही है।

वीर वॉलीबाल क्लब और सीवीसी वॉलीबाल क्लब के बीच पहला मैच आयोजित किया, जिसमें ऊर्जा से भरपूर खेल, कौशल प्रदर्शन और टीम निर्माण अभ्यास शामिल थे। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित एसआरटीसी परिसर में 137 बटालियन, सीआरपीएफ के इस वॉलीबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों को आवश्यकतानुसार ट्राफियां, पदक, खेल किट और जलपान वितरित किए गए।
विज्ञापन


स्थानीय कोचों और अधिकारियों ने स्थानीय युवाओं को विशेष रूप से फिटनेस, टीमवर्क और खेल अनुशासन पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ आदतें अपनाने, शारीरिक शक्ति बढ़ाने और समग्र कल्याण के लिए सीमित मानसिकता को दूर करने के लिए भी प्रेरित किया। इस टूर्नामेंट में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 137 बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा वॉलीबाल खिलाड़ियों को निम्नलिखित पुरस्कार और खेल उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन


137 बटालियन, सीआरपीएफ ने 2024 और 2025 के दौरान भी इसी तरह के टूर्नामेंट आयोजित किए हैं। इस मौके पर कमांडेंट एमके सिकॉन, सेकंड-इन-कमांड करतार सिंह, डिप्टी कमांडेंट आरएल मीना, डिप्टी कमांडेंट सुरेश, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष रुंडला, अध्यक्ष, वॉलीबाल एसोसिएशन, उधमपुर अशोक पाधा, सह कार्यकारी सदस्य-जम्मू और कश्मीर वॉलीबाल एसोसिएशन, पीईएम नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें