रामसू थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले दूरदराज गांव अहमा की एक महिला शनिवार की शाम को पहाड़ी से खाई में गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अहमा की महिला सूरजा देवी (30) पत्नी धर्मपाल डनमस्ता से अपने घर आ रही थी।
तभी उसका पांव फिसल गया, जिससे वह सीधे करीब दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का एक दल मौके के लिए रवाना हो गया है।