फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान में आग लगने से जिंदा जली महिला

Sat, 10 Dec 2016 01:15 AM IST
अमन वर्मा/अमर उजाला,उध्ामपुर
विज्ञापन
कानपुर आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
पंचैरी तहसील के दमनोत क्षेत्र में वीरवार की देर रात कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बाड़े में भी पहुंच गई, जिससे कई मुर्गे जलकर मर गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमनोत क्षेत्र के नतयाला गांव में आग लगी थी। मकान कच्चा था। मकान में लकड़ियां और घासफूस लगा था। इससे आग तेजी सभी भड़की। घटना देर रात को हुई, जिसके कारण आस-पड़ोस वालों को भी पता नहीं चल सका।

आग इतनी भड़की कि मकान के दोनों कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए। हादसे के समय घर में 75 वर्षीय बैंती देवी पत्नी बिल्लू सोई हुई थी, जिसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासी चतरू राम ने बताया कि सर्दियों के कारण गांव के लोग जल्द सो जाते हैं। रात को आग कब लगी, इसके बारे में किसी को कोई पता नहीं चला। जब वह सुबह उठे तो पूरा मकान राख का ढेर बना हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो राख के ढेर में वृद्धा का शव बरामद हुआ। बैंती घर में अकेली रहती थी। उसके बाड़े में रखे मुर्गे भी जलकर मर गए। आशंका है कि आग चूल्हे से भड़की होगी। पंचैरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें