फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लड़की का शव मिलने पर मचा बवाल

Sun, 20 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
दो दिन से लापता लड़की का शुक्रवार को पेड़ से लटका शव मिलने से गुस्साए परिवार के लोगों और हिंदू संगठनों ने शनिवार को भद्रवाह बंद कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को हत्या बताकर आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


दरअसल, नाबालिग अंजली देवी पुत्री चैन सिंह निवासी रूनता भद्रवाह 16 मार्च की दोपहर से लापता थी। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने गया, पर केस दर्ज नहीं किया गया। और न ही कोई कार्रवाई की गई।

शुक्रवार को जब लड़की का शव पेड़ से फंदे के सहारे लड़का मिला तो मामला तूल पकड़ लिया। सनातन धर्म सभा और विश्व हिंदू परिषद के दबाव में पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर नसीर अहमद नाम के व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लेकिन लड़की के परिवार वाले और हिंदू संगठनों के लोगों ने इस मामले को हत्या बताकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर शनिवार को भद्रवाह बंद कर प्रदर्शन किया गया। दूसरी तरफ पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

उस रिपोर्ट के आधार पर ही हत्या या आत्महत्या का मामला दर्ज किया जा सकेगा। पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को तत्काल शांत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें