फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालत में दो की मौत

Mon, 02 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
विज्ञापन
रामनगर के दो अलग-अलग गांव में रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन लाल निवासी कनुआ तथा संजय कुमार निवासी कुनेन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मदन लाल जम्मू में काम करता था। शनिवार को वह अपने घर आया था।
विज्ञापन


रात को खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह जब सभी जागे तो मदन लाल अपने कमरे में नहीं था। तभी कुछ लोगों ने मदन को घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका देखा। इसकी सूचना उसके घर वालों को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

उसके शव को पुलिस ने कब्जे मेें लेकर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में संजय कुमार कुछ दिन से अपने घर से लापता था।  घर वाले संजय को हर जगह पर तलाश कर रहे थे। मगर संजय का कुछ पता नहीं चला। रविवार को उसका शव एक नाले से मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संजय का पोस्टमार्टम करवाया। दो संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें