फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला युवक को

Mon, 02 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अमित शर्मा छांगुर
विज्ञापन
सोनवल गांव में शनिवार की देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर अमित शर्मा छांगुर (25) की हत्या उसके भाइयों ने ही की थी। मारने के बाद दोनों घर से भाग गए थे। उसकी मां फूलमती देवी ने दो बेटों और एक बहू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम ने शनिवार की रात आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। छांगुर के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


सोनवल निवासी अमित शर्मा छांगुर की शनिवार की रात 9 बजे उसके ही सगे दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। हमलावर दम तोड़ने के बाद भी छांगुर पर कुल्हाड़ी से प्रहार करते रहे। मौके पर पहुंची मां फूलमती पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।। देर रात मां फूलमती ने दो बेटों रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा और बहू मीना  देवी पत्नी रमेश के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कराया है।

छांगुर चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई दिनेश की मौत हो चुकी है। वह मां और बड़ी भौजाई से साथ रहकर मजदूरी करता था। छांगुर की शादी वर्षों पहले हुई थी लेकिन पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिक्षक राम किशोर ने पूछताछ की और सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें