फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में ट्रक लुढ़कने से चालक की मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के थर्ड क्षेत्र में एक ट्रक लुढ़क कर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सह चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वीरवार की देर रात को एक ट्रक श्रीनगर से जम्मू ओर जा रहा था। जब वह थर्ड पहुंचा तो अचानक ट्रक चालक से बेकाबू हो गया और देखते ही देखते ट्रक खाई में जा लुढ़का। ड्राइवर और कंडक्टर को संभलने का अवसर भी नहीं मिला। इस हादसे में ट्रक के चालक गुरदासपुर पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सह चालक पठानकोट निवासी जसविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने दोनाें को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती जसविंदर ने कहा कि वे श्रीनगर से लौट कर पंजाब जा रहे थे। थर्ड में ट्रक की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। हादसे की जानकारी मृतक चालक के घर वालों को दे दी गई। बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें