फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Sat, 14 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
कप्तानगंज मंे हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से रामसू की ओर आ रही एक कार वीरवार की देर रात को मगरकोट में अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीएचई रामसू में प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठुआ निवासी शिक्षक राजिंदर कुमार अपनी पत्नी सुमन के साथ कार में अल्टो सवार होकर रामसू जा रहे थे। कार को राजिंदर खुद चला थे। इस बीच रामसू से कुछ ही पहले मगरकोट मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वीरवार की रात करीब बारह बजे हुए इस हादसे के बाद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दंपति को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां राजिंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें