फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखनई में हेलीकाप्टर से पहुंचाई राहत सामग्री

Tue, 18 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
विज्ञापन
सुखनई के लिए हेलीकाप्टर से उतारी जा रही राहत सामग्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला किश्तवाड़ अंतर्गत पड़ने वाले वाड़वन इलाके के सुखनई गांव में आग से बेघर हुए लोगों को भी हेलीकाप्टर से सोमवार को भी राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी रहा। मिग 17 हेलीकाप्टर के अलावा दो अन्य हेलीकाप्टर से सामान पहुंचाया गया। एडीसी किशोरी लाल शर्मा खुद राहत सामग्री के साथ गांव पहुंचे। मेडिकल टीम को भी सुखनई भेजा गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पहले तो मिग 17 के पायलटों ने सुखनई इलाके का दौरा किया और हेलीकाप्टर उतारने के लिए स्थान निर्धारित किया। बाद में मिग 17 से राहत सामग्री लेकर सुखनई गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सामान उतारा। इससे पहले दो छोटे चीता हेलीकाप्टर लगाए गए थे, जिससे कंबल और अन्य सामान पहुंचाया गया। सामान ज्यादा होने के कारण मिग 17 लगाना पड़ा।

इस बीच बेघर हुए 120 परिवार सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा मिलने की आस लगा बैठे हैं। फिलहाल उन्हें राशन, टेंट और कंबल उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी गुलाम नबी बलवान और एसएसपी संदीप वजीर खुद राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। यहां तक कि सेना और पुलिस के जवान भी राहत में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने पास के गांवों में शरण तो ली है, लेकिन खुले आसमान के नीचे रात गुजारना बड़ा कष्टकर हो रहा है। अभी तक करीब 321 कंबल, आटा 450 किलोग्राम, बर्तन सेट 35-40, तेल 32 किलो, टेंट 16, जूस 90 पैकेट और खाने-पीने का अन्य सामान और दवाइयां पहुंचाई जा चुकी है। रेड क्रास की तरफ से असगर शेख खुद भी मौके पर पहुंचे।

दूसरी ओर एमएलसी फिरदोस अहमद टाक भी पीड़ितों के साथ सुखनई में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। सरकार से उजड़े ग्रामीणों को फिर से बसाने की उन्होंने अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें