फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

Tue, 18 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात करीब 12 बजे बाइक और चार पहिया वाहन से पहुंचे आठ बदमाशों ने केबिन में घुसकर मैनेजर को गोली मार दी। विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मियों की लाठी-डंडे से पिटाई कर लूटपाट की। घायल मैनेजर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से वाराणसी रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि बदमाशों ने आठ अक्तूबर को पेट्रोल पंप मालिक राजेंद्र जायसवाल को रंगदारी के लिए गोली मार दी थी। अभी उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



   रात तकरीबन 12 बजे बाइक और चार पहिया वाहन से आठ बदमाश बड़ेरी बाजार के पास स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पंप के कर्मचारी रामसेवक शर्मा और प्रेेमलाल पाठक से मैनेजर के बारे में पूछा। नहीं बताने पर केबिन का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए और मैनेजर अभयशंकर यादव से कहासुनी के बाद गोली मार दी। मैनेजर को पीठ और कंधे पर गोली लगी है।

विरोध करने पर कर्मचारियों की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने पंप कर्मचारी के बैग में मौजूद पांच हजार रुपये भी लूट लिए। बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए। पेट्रोल पंप मालिक के भाई माता प्रसाद जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें