श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर काम करने आई प्राईवेट कंपनी में रविवार सुबह में हुए एक हादसे में काम करते समय सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो मजदूराें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया।
हुआ यूं कि अरनास अंतर्गत पड़ने वाले कौड़ी क्षेत्र में रेलवे का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पर हुए एक ब्लास्ट में सात मजदूर घायल हो गए। घायलों में पवन कुमार, अलताफ हुसैन, राम सरन, प्रेम सिंह, मनोज कुमार निवासी कौड़ी और विक्रम सिंह निवासी खानपुर और धनी राम निवासी बक्कल के रूप में हुई है।
सभी घायलों की उम्र तीस से 45 वर्ष के बीच बताई जाती है। उपचार के बाद सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने कोई भी बातचीत करने से मना कर दिया। अरनास पुलिस की पार्टी के द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही थी।