फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी दुकान से सरकारी राशन के 992 बोरे जब्त

Mon, 18 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
विज्ञापन
27 करोड़ की कोकीन जब्त - फोटो : demo
विज्ञापन
डोडा जिले की गंदोह तहसील में सरकार राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया। पुलिस ने 992 बोरे सरकारी राशन के साथ स्टोरकीपर को गिरफ्तार कर लिया। विभाग ने तत्काल प्रभाव से स्टोरकीपर को सस्पेंड कर दिया। हुआ यूं कि गंदोह तहसील के भटयास क्षेत्र से सीएपीडी विभाग के खिलाफ जिला प्रशासन से लगातार शिकायत जाती रही।
विज्ञापन


राशन की कमी और कालाबाजारी की सूचनाएं मिलती रही। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता देखकर विभाग ने शिकायत पर गंभीरता दिखाई। भटयास के टीएसओ ने 1 मार्च को स्थानीय स्टोरकीपर अब्दुल रशीद जरगर को पत्र लिखकर राशन का पूरा रिकार्ड मांगा। पर स्टोरकीपर ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके चलते टीएसओ ने तत्काल स्टोरकीपर के फरवरी-मार्च माह का वेतन रुकवा दिया और शनिवार को फिर टीएसओ ने स्टोरकीपर रशीद को रिमाइंडर भेजकर राशन का पूरा ब्योरा मांगा। लेकिन रिमांडर को भी स्टोरकीपर ने ठेंगा दिखा दिया। शात तक कोई जवाब नहीं मिलने पर टीएसओ ने पुलिस से राशन कालाबाजारी की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर एसडीपीओ गंदोह भूषण कुमार गंजू ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भटयास में अब्दुल लतीफ बानिया और गुलाम मुस्फा की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान 672 बोरे चाल और 320 बोरे गेहूं के बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर स्टोरकीपर अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया। सीएपीडी विभाग ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें