फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दी

Wed, 20 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
माहौर तहसील केचची जमसलान क्षेत्र में एक छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था। उसने अपने पिता को वीडीसी सदस्य के रूप में मिली सरकारी राइफल से गोली मारी है। पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की तरह परिवार के सभी सदस्य शनिवार की रात को भी अपने कमरों में सोये हुए थे। रात को उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाद में पाया कि मुकेश सिंह पुत्र कमल सिंह ने अपने पिता को मिली राइफल से गोली मार ली है। कमल सिंह वीडीसी सदस्य है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से राइफल मुहैया कराई गई है।

परिवार के लोगों ने आननफानन में मुकेश को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस पोस्ट शजरू की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छात्र ने किन परिस्थितियों में अपने आपको गोली मारी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें