फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से लड़की की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जंगल में पैर फिसलने से एक नाबालिग लड़की खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भद्रवाह के मलखू की रहने वाली किशोरी पुष्पा देवी पुत्री गिरधारी लाल गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में गुच्छी (मशरूम की एक प्रजाति) चुनने गई हुई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खाई में चली गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी गई। फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने खाई से उसके शव को निकाला और भद्रवाह अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। मृतक का परिवार मूल रूप से उधमपुर जिले के बसंतगढ़ का रहने वाला है। मौजूदा समय में लड़की का पिता यहीं मजदूरी करता है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें