रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ते नीली नाला इलाके में एक मिठाई की दुकान पर आग लगने के कारण हजारों का नुकसान हो गया। जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर एक बजे के करीब जिब के नीली नाला इलाके में हिजली का शार्ट सर्किट होने के कारण एक मिठाई की दुकान में आग लग गई।
दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इस बारे में दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग की चपेट में आने दुकान का अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था।
इस बारे दुकान के मालिक कसतूरी लाल ने बताया दोपहर एक बजे के करीब अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद उसे बुझाने का प्रयास तो किया गया, लेकिन जब तक दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सफल हो पाते, तब कर दुकान का सामान राख हो गया था।