फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाट सर्किट से मकान और दुकान में लगी आग

Sun, 04 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ उधमपुर/पंचैरी
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
पंचैरी क्षेत्र से लगभग सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कौरी लड्डा में एक लड़की के मकान में शाट सर्किट से आग लग गई। इससे मकान के दो कमरे व एक दुकान जलकर राख हो गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच में पंचैरी से सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित लड्डा गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह के घर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। मकान लकड़ी का बना होने से आग तेजी से फैली।

पुरुषोत्तम ने सबसे पहले घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया। उसके बाद उसने गांव के लोगों को खबर दी। गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन वे ज्यादा कुछ नहीं बचा पाए। आग ने दोनों कमरों और दुकान में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें