फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पकाते समय उठी चिंगारी से लगी आग

Sat, 07 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
विज्ञापन
ट्रकों में आग - फोटो : self
विज्ञापन
छात्रू तहसील के गांव उडील गुजरान में शुक्रवार की सुबह एक घर में खाना पकाते समय उठी चिंगारी ने चार परिवारों को बेघर कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की सक्रियता से घर के सामान को बचा लिया गया। हुआ यूं कि गुलाम नबी के घर में सुबह के समय खाना पकाया जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान चिमनी से धुएं के साथ आग की लपटें भी निकलने लगी जो घर की छत तक पहुंच रही थी। इस दौरान आग छत पर रखी घास को पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में घर से सारा सामान बाहर निकाला गया।

तब तक घर की पूरी छत जल चुकी थी। थाना प्रभारी रविकांत ने कहा कि उन्होंने दलबल के साथ लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सभी ने मिलकर सामान तो बचा लिया, लेकिन घास के कारण बेकाबू हुई आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। इस हादसे में गुलाम नबी, मो. कासिम, नूरदीन और फारूक अहमद का परिवार बेघर हो गया। सभी एक ही घर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें