फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगेड़ा की पहाड़ियों पर फिर आग लगी

Sun, 22 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
जम्मू के जंगलों में लगी आग हुई बेकाबू - फोटो : ANI
विज्ञापन
गंगेड़ा की पहाड़ियों पर आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह करीब छह बजे एक बार फिर से इन पहाड़ियों पर भीषण आग लग गई। वन विभाग के फायर सेल ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पिछले दिनों गंगेड़ा की पहाड़ियों पर आग लगी थी। उस समय वन विभाग के कर्मचारियों ने मुश्किल से आग को बुझाया था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह छह बजे के करीब एक बार फिर से यहां आग सुलगने लगी। शहर से केवल दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पहाड़ी पर आग की लपटें साफ तौर पर देखी जा रही है। आग का पता चलते ही वन विभाग हरकत में आया। कर्मचारियों व फायर सेल मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

करीब ढाई घंटों की मेहनत के बाद कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न जंगलों में बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले क्रिमची, औसू और मांड क्षेत्र के जंगलों में भी लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें